Gorakhpur News: खेत जा रहे युवक पर हमला, परिजनों से भी मारपीट
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार सुबह खेत की सिंचाई के लिए जा रहे युवक पर मारपीट का मामला सामने आया है। अनीता यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा आयुष खेत जा रहा था, तभी शेषनाथ, उनके पुत्र सोनू व मोनू और रिश्तेदार रामचंद्र ने उसे घेरकर पीटा। शोर सुनकर वह पति के साथ बेटे को बचाने पहुंचीं तो आरोप है कि आरोपितों ने उनसे भी मारपीट की और गमछे से गला घोंटने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। थानाध्यक्ष प्रशान्त पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है और चोटें आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.