गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में रामगढ़ताल रिंग रोड के किनारे खुले में शराब पीने से रोकने पर दो युवकों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों ने खुद को एयरफोर्स का कर्मचारी बताते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और उग्र होकर मारपीट शुरू कर दी। घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी जसराज और रेवाड़ी निवासी रवि प्रकाश के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में नंदानगर क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त की आधी रात रिंग रोड रामगढ़ताल के किनारे कुछ लोग खुले में शराब पी रहे थे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका और वहां से जाने के लिए कहा।कुछ ...