Gorakhpur News: खुले नाले में गिरा निराश्रित गोवंश रेस्क्यू
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बेतियाहाता दक्षिणी वार्ड में मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास खुले नाले में गिरे निराश्रित गोवंश का रविवार की रात 2.10 बजे नगर निगम की काऊ कैचिंग टीम ने रेस्क्यू किया। तकरीबन 30 मिनट चले आपरेशन में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित निकाल लिया गया। रविवार की रात 1.50 बजे के करीब डॉयल 112 नम्बर की टीम गश्त पर थी। निराश्रित गोवंश की आवाज सुन कर उन्होंने नगर निगम को सूचना दी। जहां से पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा का नम्बर मिला। डॉ रोबिन चंद्रा कॉल मिलते ही सक्रिय हुए और काउ कैचिंग टीम के दीपक यादव और रमेश मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू के प्रयास शुरू हुए लेकिन नाला गहरा होने के कारण टीम को सफलता नहीं मिली। उसके बाद मौके पर हाइड्रा बुलाया गया जिसकी मदद से नाला में उतर कैचिंग टीम के सदस्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.