Gorakhpur News: खुली नाली में गिरा बछड़ा, ट्रामा सेंटर पहुंचा
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बेनीगंज स्थित डीबी स्कूल के पास गुरुवार को नाला में गिरे बछड़े को नगर निगम की काउ कैचिंग टीम ने रेस्क्यू कर फर्टिलाइजर स्थित निराश्रित पशुओं के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि खुली गहरी नाली में बछड़ा एक बजे के करीब गिरा। नगर निगम की रेस्क्यू टीम को 3.30 बजे सूचना मिली। टीम के चालक निखिलेश, दीपक यादव एवं सनी वाहन के साथ तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। तब तक बछड़े की हालत काफी खराब थी और वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। चार बजे के करीब उसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए फर्टिलाइजर उपचार केंद्र पर पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: खुले नाले में गिरा निराश्रित गोवंश, रेस्क्यू हर दूसरे दिन एक दो ऐसे मामले आ रहे हैं जिनमें निराश्रित गोवंश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.