Gorakhpur News: खिड़की बंद करने के लिए दीवार उठाने पर भिड़े पट्टीदार,चार पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव में खिड़की से सटाकर दीवार खड़ी करने के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले में एक व्यक्ति का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया है। गांव निवासी जगरनाथ सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार अरविंद सिंह उनके मकान से सटाकर दीवार खड़ी कर रहे थे। इससे उनकी खिड़की बंद हो रही थी। विरोध करने पर अरविंद और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया। पुलिस ने जगरनाथ की तहरीर पर अरविंद सिंह, संगीता, सुहानी और खुशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के अरविंद सिंह की तहरीर पर जगरनाथ समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.