गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: सहजनवा। गीडा क्षेत्र के भरसाड़ निवासी चंद्रवती ने कुछ लोगों पर खारिज दाखिल का विवाद खत्म कराने के नाम पर धोखे से जमीन बैनामा कराने का आरोप लगाया है। चंद्रवती के मुताबिक, भरसाड़ के पास आराजी संख्या 1720 में उनकी जमीन है। तबीयत खराब होने पर वह मायके भटौली बाजार के बरी बंदुआरी में थीं। आरोप है कि 25 सितंबर को रानीपार के कुछ लोग कार से पहुंचे और विवाद खत्म कराने का भरोसा दिया। अगले दिन उन्हें तहसील ले जाकर तैयार कागज पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया और 2.50 लाख रुपये मिलने की बात कहने को कहा। बाद में जमीन सरैया निवासी व्यक्ति के नाम बैनामा होने की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- गिरवी रखी जमीन का दूसरे के नाम बैनामा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है...