गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में सोमवार शाम भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत वाले तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, नौरंगाबाद में खुशी मैरेज लॉन के पास शफीक अहमद का मकान है। सोमवार शाम करीब 4:15 बजे परिवार के लोग घर में भोजन बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख घर में मौजूद लोग उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान एक-दूसरे को बचाने में परिवार के सदस्य आग की चपेट में आ...