गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर चार स्थित महिला सर्जरी विभाग में सोमवार रात खाना बढ़ाकर मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सरकारी किचन में काम करने वाले कर्मचारी ने मरीज के तीमारदार के सिर पर करछुल से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किचेन कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी सबीर अहमद अपने आठ माह के बच्चे अरबान अली का इलाज कराने बीआरडी के वार्ड नंबर चार के सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। सोमवार रात किचन का कर्मचारी राजेश वार्ड में मरीजों और तीमारदारों को खाना बांट रहा था। आरोप है कि सभी को खाना देने के बाद जब वह सबीर के पास पहु...