गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक के दस्तावेज ले लिया गया और उस पर बैंक खाता खुलवाकर उसका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के एक करोड़ 75 लाख रुपये की रकम के लेनदेन में किया गया। बिछिया जंगल तुलसीराम के कुम्हार टोला निवासी रमेश सहानी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। खाते में देश के कई हिस्सों से रकम आने की जानकारी भी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहपुर के कुम्हार टोला निवासी आशीष निषाद व अभिषेक जायसवाल के रूप में हुई है। पीड़ित रमेश ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी आशीष निषाद पुत्र विक्की निषाद और विक्की राजभर ने उसे रुपये और नौकरी का लालच दिया। दोनों ने उसके दस्...