गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ रामपुर नया गांव के पास 132 केवी बरहुआ-एफसीआई डबल सर्किट हाईटेंशन लाइन के टावर संख्या-16 पर खतरा और बढ़ गया है। टावर के आसपास मिट्टी कटान के बाद अब पानी चारों ओर फैल गया है और नींव तक पहुंच गया है। इससे टावर की सुरक्षा को लेकर विद्युत पारेषण निगम के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। टॉवर के क्षतिग्रस्त होने पर शहर के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। खनन से बढ़ी समस्या

कटान और खनन से कमजोर हुई जमीन टॉवर के आसपास बड़े पैमाने पर मिट्टी का कटान और खनन होने से पहले ही जमीन कमजोर हो चुकी है। बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कटान वाले हिस्से में पानी भर गया है। टावर के चारों तरफ गड्ढे जैसी स्थिति बनने से उसकी नींव पर पानी का दबाव बढ़ रह...