Gorakhpur News: खड़ी गाड़ी में पीछे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के मरवड़िया कुआं चौकी अंतर्गत चनऊं गांव के सामने गुरुवार शाम सड़क पर खड़ी चार पहिया गाड़ी में पीछे से बाइक टकराने से हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के बाघागाड़ा टोला जीतपुर निवासी संदीप कुमार (20) पुत्र पतरू निषाद और शिव कुमार निषाद (22) पुत्र मिन्ना निषाद एक ही बाइक से बेलीपार चौराहे की ओर से नौसड़ की तरफ जा रहे थे। चनऊं गांव के सामने उनकी बाइक सड़क पर खड़ी चार पहिया गाड़ी में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मरवड़िया कुआं चौकी प्रभारी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.