गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामूघाट गांव निवासी 50 वर्षीय राजवीर यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 10 नवंबर की रात करीब 10 बजे जंगल कौड़ियां बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। जंगल कौड़ियां टोल प्लाजा के पास हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र अभिषेक यादव ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्रेटा कार और उसके चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...