गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के माथाबारी गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद दो परिवारों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और लाठी-डंडे चलने से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, माथाबारी गांव निवासी कृष्ण सहानी और राज सहानी के परिवारों के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद बच्चे अपने-अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, फिर विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई。

मारपीट और घायलों के उपचार आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक...