गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्व विधायक और छात्र नेता रहे शहीद रवीन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन परिसर स्थित प्रतिमा पर सांसद रवि किशन शुक्ला ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राजमणि पांडेय, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, श्यामजी त्रिपाठी, राम सिंह, राधेश्याम सिंह, भानु प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आशु, अजय सिंह टप्पू और योगेश प्रताप सिंह आदि ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शाम चार बजे टाउनहाल स्थित रवीन्द्र भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता गोविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विश्वकर्मा द्विवेदी और संचालन शहीद रवीन्द्र सिंह के भांजे और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यप...