Gorakhpur News: क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र को लेकर मंत्री को लिखा पत्र
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम में क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र के लिए दोबारा आवेदन की नियम के औचित्य पर सवाल उठाते हुए समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा है। व्यापारी नेता ने कहा कि आधार कार्ड बनवाने के लिए क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। इसे लेकर कई बार नगर निगम का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों का वक्त और रुपया दोनों ही बर्बाद हो रहा है। मानसिक प्रताड़ना भी हो रही है। व्यापारी नेता ने वेबसाइट को अपडेट करने की मांग की है। जिससे लोगों को स्वत: क्यूआर कोड वाला जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सहूलियत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.