Gorakhpur News: कौड़ीराम-गोला मार्ग के चौड़ीकरण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। भीटी रावत से गोला स्टेट हाईवे के कौड़ीराम-गोला मार्ग पर जानीपुर तक करीब 10 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क किनारे गहरी खुदाई और खतरनाक कट दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। निर्माण के दौरान सड़क के दोनों किनारे करीब छह फीट चौड़ाई में गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। कई स्थानों पर इन गड्ढों में डाली गई जीएसबी सड़क की सतह से करीब 20 सेंटीमीटर नीचे है, जबकि कुछ जगहों पर यह अंतर करीब एक फीट तक है। इससे सड़क के दोनों किनारों पर खतरनाक कट बन गए हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा के लिए न तो जियो बैग लगाए गए हैं और न ही पर्याप्त संकेतक अथवा बैरिकेडिंग की गई है। क्रॉसिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.