Gorakhpur News: कोल्ड स्टोरेज में रखे मूंगफली की जांच को लेकर जीएसटी का छापा
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पिपराइच रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में कारोबारी की रखी मूंगफली में टैक्स चोरी के संदेह पर राज्यकर विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू (एसआईबी) संजय कुमार के नेतृत्व में टीम मूंगफली के कागजात और ई-वे बिल आदि को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है। टीम को लाखों रुपये के टैक्स चोरी का संदेह है।बुधवार को जीएसटी की टीम पिपराइच रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज में कई गाड़ियों से पहुंची। टीम के पहुंचने से कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों के साथ कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने ट्रक से पहुंचे मूंगफली के कागजात की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है, अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।मामला साहबगंज से जुड़े मूंगफली के दो कारोबारियों से जुड़ा बताया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.