Gorakhpur News: कोनी तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोग बचे
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे पर शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र निवासी नितिन विश्वकर्मा (32) पुत्र पारस विश्वकर्मा अपने एक साथी के साथ कार से कुशीनगर से बांसगांव लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब उनकी कार पिपराइच थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे पर पहुंची, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: एनएच-31 गौछारी ढाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.