Gorakhpur News: कोचिंग की बात कहकर निकला किशोर लापता
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कैथवलिया टोला बरहटा निवासी 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी मां विन्द्रावती देवी ने थाने में तहरीर देकर बेटे के गायब होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर की शाम करीब छह बजे बेटा विमल सिंह उर्फ विवेक (15) कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.