गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा कस्बे में कैमरा किराये पर लेकर वापस नहीं करने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुकानदार सूरज गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सूरज गुप्ता के अनुसार, उन्होंने निकॉन कंपनी का 7500डी मॉडल का कैमरा 90 हजार रुपये में खरीदा था और उसे किराये पर चलाते थे। 21 जुलाई 2026 को गीडा क्षेत्र के कालेसर निवासी समीर सिंह कैमरा किराये पर ले गया, लेकिन वापस नहीं किया। काफी दिन बीतने के बाद सूरज उसके घर पहुंचे तो समीर के पिता ने बताया कि उनका बेटा कई दिनों से घर नहीं आया है।पीड़ित के मुताबिक, 31 अगस्त को एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर कैमरा वापस दिलाने के बदले आठ हजार रुपये मांगे। इसके बाद सूरज ने एसएसप...