Gorakhpur News: कैटवॉक शो में पारंपरिक साड़ियों का किया प्रदर्शन
गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सर्वोदय हॉल, नेपाल क्लब में गुरुवार को साड़ी कैटवॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नारी की पहचान, गरिमा, सौंदर्य एवं व्यक्तित्व की प्रतीक साड़ी के महत्व को प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा डॉ. दिशा चौधरी एवं सचिव सोनी राय ने किया। शो में विभिन्न आकर्षक राउंड आयोजित किए गए। इनमें स्टेट्स राउंड, एलीगेंस एवं ग्लैमर राउंड, तीन पीढ़ियों का संयुक्त राउंड तथा भारत की विभिन्न पारंपरिक साड़ियों का प्रदर्शन प्रमुख रहा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर अंजू चौधरी, सावित्री दास, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सहित संस्था की पूर्व अध्यक्ष सुधा मोदी, नसरीन, शाहला, सरिता, उषा, डॉ. शालिनी आदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.