Gorakhpur News: कैंसर से जंग हार गया गोरखपुर पुलिस का जांबाज स्नाइफर डॉग 'जीएस',
गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर पुलिस के डॉग स्क्वॉड का जांबाज स्नाइफर डॉग 'जीएस' मंगलवार को कैंसर से लंबी लड़ाई हार गया। पिछले चार महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे वेनमोर नस्ल के इस प्रशिक्षित श्वान ने पुलिस लाइन में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जीएस को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जीएस की उम्र नौ वर्ष थी। वर्ष 2018 में महज एक वर्ष की उम्र में उसे बीएसएफ टेकनपुर (मध्य प्रदेश) से गोरखपुर लाया गया था। यहां पुलिस डॉग स्क्वॉड ने उसे विस्फोटकों की पहचान करने के लिए विशेष स्नाइफर ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसे सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.