Gorakhpur News: कैंट स्टेशन की पैदल पुलिया बचाने के लिए सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कैंट स्टेशन पैदल पुलिया को बचाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पार्षद माया देवी के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्षद माया देवी ने कहा कि यह पुलिया वर्षों से रेल कर्मचारियों और आम जनता के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इसका उपयोग करते हैं। यदि रेलवे प्रशासन ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन होगा। समाजसेवी रामनाथ निषाद ने कहा कि पुलिया बंद होने से गायत्री नगर, लालगंज, झरना टोला, दरगहिया, कोड़इया, मोहनपुर और टीचर्स कॉलोनी समेत कई इलाकों के लोगों को परेशानी होगी। केंद्रीय विद्यालय, एयर फोर्स स्कूल, नीना थापा इंटर कॉलेज, बाबू पुरुषोत्तम दास डिग्री कॉलेज, जेएस अकैडमी, जेसी पब्लिक स्कूल, आर्मी स्कूल और लिटिल कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.