Gorakhpur News: कूड़ा फेंकने से मना करने पर मारपीट, केस
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ टोला इन्द्राचक में कूड़ा फेंकने से मना करने पर विपक्षियों ने पीड़ित के घर में घुसकर परिजन को मारपीट कर घायल कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के नौसढ़ टोला इन्द्रा चक निवासी अमरजीत के पट्टीदार 27 सितंबर को दरवाजे पर कूड़ा फेंक रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर मारपीट किए। बाइक और सीमेंट सीट तोड़ दिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी किसमावती देवी, कोइल निषाद, श्याम सुंदर, ऋषिकेश, शीला, बृजेश, अखिलेश निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.