Gorakhpur News: कूड़ा फेंकने से मना करने पर महिला और सास को पीटा, केस
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पवनपुर में घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने महिला और उसकी सास की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवनपुर निवासी सुमित्रा विश्वकर्मा पत्नी सुजीत विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में जमीन खरीदकर बैनामा कराया था। इसके बाद मकान बनवाकर वह परिवार के साथ रहती हैं। उनके घर के सामने करीब 18 फीट का रास्ता है। आरोप है कि इसी रास्ते पर विपक्षी लगातार कूड़ा फेंक रहे थे। सुमित्रा ने कूड़ा फेंकने से मना किया तो आरोपी लाठी-डंडा लेकर उनके घर पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने सुमित्रा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.