Gorakhpur News: कूड़ा फेंकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, पांच पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बसंत टोला में गली में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के करीब 25 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डुमरी गांव निवासी सोनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम करीब छह बजे गली में कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसी सरोज, चंदा, शैलेश, रिंकी और गौतम उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान उनके पति धनेश वहां पहुंचे और बातचीत कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सोनी देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर उनके ससुर ठाकुर और शीला मौके पर पहुंचे तथा बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.