गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित मोतीराम रोड पर आशीष डीजे एंड साउंड की दुकान में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर दुकान में रखा डीजे उपकरण और मरम्मत के लिए आए ग्राहकों का सामान भी उठा ले गए। घटना की सूचना जगदीशपुर चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Mau News: एसओजी, स्वॉट टीम के साथ सीओ ने चोरी के मामले की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...