Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में प्रस्तावित सड़क 10 मीटर ही होगी चौड़ी
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। एयरफोर्स से कुसम्ही जंगल होते हुए कोनी तक सड़क की चौड़ाई दस मीटर होगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के लिए एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए वन विभाग और बिजली निगम से यूटिलिटी शिफ्टिंग का एस्टीमेट मांगा गया है। अब वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की टीम संयुक्त सर्वे करेगी, जिसमें पता चलेगा कि सड़क चौड़ीकरण में कितने पेड़ों को काटने की जरूरत पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग में कुसम्ही और कोनी में लगने वाले जाम से राहत के लिए फोरलेन का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन फोरलेन में अधिक पेड़ काटे जाने की कीमत पर चौड़ाई कम कर दी गई है। फोरलेन में मुख्य सड़क 14 मीटर होती, जिसमें दस मीटर कर दिया गया है। 8.2 किमी लंबाई में सड़क बनाई जाएगी, जिसमें 3.7 किमी वनक्षेत्र हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.