Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में पेड़ गिरने से एक घंटे जाम रही सड़क
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: कुसम्ही, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर कुसम्ही जंगल में सोमवार सुबह सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कुसम्ही जंगल में सड़क किनारे खड़ा सागौन का पेड़ अचानक मार्ग पर गिर पड़ा। इससे गोरखपुर और कुशीनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रुक गई। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटा और सड़क से हटाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.