Gorakhpur News: कुशीनगर का वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सहजनवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर राकेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक धीतेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपित को पकड़ा। आरोपित राकेश यादव दनियाड़ी, थाना तरयासुजान, कुशीनगर का निवासी है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.