Gorakhpur News: कुलपति ने निरीक्षण कर जांची परीक्षा की व्यवस्था
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में बीएएमएस एवं बीयूएमएस के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। डॉक्टरों की परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कुलपति ने स्वयं जिम्मेदारी संभाल ली है। परीक्षा के दौरान शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. के रामचन्द्र रेड्डी ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष कुमार राय के साथ निरीक्षण किया। बता दें बीते दिनों परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन और बैग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो आयुष विवि का होने का दावा किया जा रहा था। इसके बाद विवि प्रशासन हरकत में आ गया। परीक्षा ड्यूटी पर अन्य प्रोफेसर की ड्यूटी लगायी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.