गोरखपुर, सितम्बर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के निकट नगर निगम की स्टोर की जमीन पर 32 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिल के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को परियोजना का ऑनलाइन प्रेजेंटेशन लोक भवन में किया गया। 3208.67 वर्गमीटर जमीन पर प्रस्तावित इस कॉम्प्लेक्स का डीपीआर तैयार कर शासन की स्वीकृति के लिए पहले ही भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी。 यह भी पढ़ें- Buxar News: स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने को बनेंगी प्री-फैब्रिकेटेड दुकानेंपरियोजना की प्रारंभिक प्रक्रिया नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के मुताबिक परियोजना की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बेसमेंट में 40 दो पहिया और 44 चार पहिया...