Gorakhpur News: कुत्ते से कटवाने के आरोप में मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। क्षेत्र के डुमरी खास गांव निवासी संगीता देवी ने छह लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीता के मुताबिक, 18 दिन पहले वह रोशनी मौर्य के साथ टहलने निकली थीं। रास्ते में सीमा देवी और रेशमा ने कुत्ते को उन पर ललकार दिया, जिससे वह गिर गईं। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की कोशिश की। बाद में सोनू, संतराज, मनोज और सुमित्रा समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे और लात-घूंसों से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.