Gorakhpur News: कुत्ते ने 15 गांवों के 40 लोगों को काटा, पांच रेफर
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद ऊरुवा और सिकरीगंज में रविवार को एक कुत्ते ने लोगों को आतंकित कर दिया। कुत्ता पूरे दिन इलाके में दौड़ता रहा और लोगों को काटता रहा। इस दौरान उसने 15 गांवों के 40 लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। लहुलुहान लोग दिन भर अस्पताल पहुंचते रहे।
कुत्ते के हमले के बाद की स्थिति दहशतजदा ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। लेकिन देर शाम तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका था। लोगों का मानना है कि कुत्ता पागल हो गया और पकड़े जाने तक लोगों पर हमला करके उन्हें जख्मी करता रहेगा। वहीं, कुत्ते की दहशत से सहमे लोगों ने बच्चों को घरों में कैद कर लिया है।
हमले का विवरण जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सिकरीगंज की रहने वाली प्रिया घर के सामने खेल रही थी, इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.