गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। थाना क्षेत्र के अकटहवा ग्राम सभा के भवानीपुर टोला निवासी राकेश शर्मा सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मां बायसी स्थान के पास हुआ। दुर्घटना में उनके कंधे की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...