Gorakhpur News: कुआनो में युवक ने लगाई छलांग, मौत
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज इलाके की घटना, पर्स में मिले आधार कार्ड से युवक की हुई पहचान सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कुआनो नदी पर बने पुल से बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे 35 वर्षीय युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुल पर युवक का पर्स और चप्पल मिली। पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मदन पुत्र रामचेत निवासी सरसई कास्त पाठक (पटखौली) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने परिजनों और स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में तलाश कराई। पांच घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने मदन का शव नदी से बाहर निकाला।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मदन दोपहर में कुआनो नदी के पुल के बीचोंबीच पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद उसने चप्पल और पर्स पुल पर रखा और नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में गिरता देख राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.