गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह का बुधवार को प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाघागाड़ा चौराहे पर ढोल नगाड़ों की गूंज तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने किया। स्वागत करने वालों में राज नारायण सिंह, समरेंद्र सिंह, बंशीधर पांडे, शिव शंकर सिंह, बरकत अली, राम गति निषाद, विनय नारायण पांडे, गलालू निषाद, सत्यजीत सिंह, शशि भूषण पांडे, विपिन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ...