Gorakhpur News: किसानों ने की खेत की रोपाई, फसल रौंद रहीं भैंस
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के रकहट गांव सहित आसपास के इलाकों में धान की रोपाई के दौरान खुले में छोड़ी जा रही भैंसें किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। किसानों का आरोप है कि भेड़ी, जगदीशपुर, कैथवलिया समेत आसपास के गांवों से छोड़े जा रहे पशु खेतों में घुसकर धान की नई रोपाई और बेहन (नर्सरी) को लगातार रौंद रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की रोपाई अंतिम चरण में है। ऐसे में दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई फसल को आवारा छोड़े गए पशु लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन में सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान मजबूरी में किसानों को रात-दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद फसलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.