Gorakhpur News: किसानों को मृदा स्वास्थ्य की दी जानकारी
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौकमाफी, गोरखपुर एवं कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को विकास खंड खोराबार ग्राम सभा लहसड़ी एवं जंगल गौरी नंबर 2 अमहिया में खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय ने मृदा जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि के बारे में बताया। साथ ही, किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अभियान में ब्लॉक खोराबार के कृषि विज्ञान केंद्र से मृदा वैज्ञानिक डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय, अनूप शुक्ला एवं रक्षा सिराजुल हक, संजय श्रीवास्तव, गौतम, राधेश्याम जायसवाल सहित सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.