Gorakhpur News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित कोयरी टोला से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां फूलकुमारी देवी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चिलुआताल थाने में तहरीर दी है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 27 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। मां को आशंका है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद उन्होंने 30 अक्तूबर को चिलुआताल थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। किशोरी के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। मां ने पुलिस से बेटी की सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.