Gorakhpur News: किशोरी को भगाने के विवाद में पड़ोसी के घर पर हमला,चार घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के विवाद में बुधवार रात पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि किशोरी पक्ष के करीब 20 लोगों ने आरोपित युवक के घर पर धावा बोल दिया और घर में मौजूद लोगों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपित के परिवार के कमलेश गौड़ को छत से धक्का देने का भी आरोप है, जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई। उसका मेडिकल कॉलेज इलाज चल रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शैलेष गौड़ की तहरीर पर मुहम्मद रसूल और मुहम्मद वाजिद समेत करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.