Gorakhpur News: किशोरी को भगाने के आरोप में दो युवकों पर केस
गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज उपनगर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज केस में आरोप है कि 27 जुलाई की रात मोहल्ले का विजय किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि इस घटना में सोनू ने अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराकर विजय की मदद की। सुबह किशोरी के घर से गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: पुलिस से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.