Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 20 सितंबर को घरेलू सामान खरीदने घर से निकली थी मगर वापस नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां जानकारी करने पर भी उसका पता नहीं चला। परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के बाहर बांध के पास एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी के पास करीब 8500 रुपये थे। किशोरी और आरोपी युवक दोनों के पास मोबाइल फोन हैं। उपनिरीक्षक अशफाक अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.