गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की मां की तहरीर पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां ने तहरीर में बताया कि बीते 11 नवंबर को झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम केरवानी निवासी पवन पुत्र पन्नेलाल और कृष्ण नाम का युवक, जिसका पूरा पता अज्ञात है, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: किशोरी को अगवा कर ले गया युवक किशोरी की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...