Gorakhpur News: किशोरी को पहले बाइक से भगाया फिर उसे छोड़ा, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि एक बाइक सवार युवक रात में आया और घर के पास बैठी किशोरी को बाइक पर बैठाकर लेकर भाग गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे उनकी पुत्री घर के दरवाजे पर बैठी थी। जिसको डुमरी खुर्द निवासी अजय यादव बिना बताए अपनी बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया। जिसकी सूचना डायल 112 पर दिया गया। पुलिस आई और उनकी लड़की को तलाशने लगी। कुछ देर बाद लड़की वापस घर आ गई और बताई कि अजय यादव कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़ दिया था। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.