Gorakhpur News: किशोरी की फोटो मोबाइल पर वायरल करने के आरोपित पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में एक किशोरी का नहाते समय वीडियो बनाने और उसकी फोटो मोबाइल पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता की मां की तहरीर पर की गई है। तहरीर के अनुसार, एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके रिश्तेदार गुड्डू ने उसकी 17 वर्षीय बेटी का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इसके आधार पर वह किशोरी को डराता-धमकाता था। विरोध करने पर आरोपित ने उसकी फोटो मोबाइल पर वायरल कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित गुड्डू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.