Gorakhpur News: किशोरी की फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी की फोटो में अपनी फोटो जोड़कर उसे वायरल करने और आपत्तिजनक शब्द लिखने के आरोप में बड़हलगंज पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और किशोरी पर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी की फोटो में आरोपी अपनी फोटो जोड़कर वायरल कर रहा है। फोटो के साथ आपत्तिजनक शब्द भी लिखे जा रहे हैं। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर विरोध किया गया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और किशोरी पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस शिवम गोड़ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.