Gorakhpur News: किशन सिंह बने जीडीए के मुख्य अभियंता
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता (सिविल) किशन सिंह को मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने चार अगस्त को इस संबंध में कार्यालय-ज्ञाप जारी किया है।शासनादेश के अनुसार किशन सिंह को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण केन्द्रीयित सेवा में मुख्य अभियंता (सिविल), वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद किशन सिंह वर्तमान तैनाती वाले गोरखपुर विकास प्राधिकरण में ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी अन्यत्र तैनाती के संबंध में आदेश बाद में अलग से जारी होंगे। आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-5 की ओर से जारी आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.