गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय कभी रामगढ़झील की तर्ज पर पर्यटन स्थल बनाने का सपना दिखाने वाले सुमेर सागर ताल में कूड़ा-मलबा डाले जाने पर किरकिरी के बाद अब सफाई शुरू हुई है। विजय चौराहा-धर्मशाला बाजार मार्ग के किनारे स्थित इस ऐतिहासिक जलस्रोत की बदहाली ने नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है कि जब ताल के सुंदरीकरण की योजना बनी थी तो इसकी जमीन को कूड़ा डंपिंग स्थल बनने से रोकने की जिम्मेदारी किसकी थी? अब सफाई के बाद इसकी निगरानी कौन करेगा?

ताल क्षेत्र में सफाई अभियान शनिवार को सहायक नगर आयुक्त तपन मिश्रा और सफाई निरीक्षक राज विजय की निगरानी में सुमेर सागर ताल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। दो जेसीबी और चार हाईवा डंपरों की मदद से 10 डंपर मलबा और मिट्टी हटाई...