गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गीडा के ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के संयोजक असलम परवेज के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कालेसर से सहजनवा के बीच चौराहा विकसित करने की मांग को लेकर कमिश्नर से मिला। कमिश्नर ने ट्रांसपोर्टरों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि गीडा के ले-आऊट में दाना पानी रेस्टोरेंट के पास चौराहे का प्रस्ताव है। जिसके मुताबिक, चौराहा विकसित करना चाहिए। जिससे बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों के साथ अन्य लोगों को राहत मिलेगी। गीडा की फैक्ट्रियों की गाड़ियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल में बच्चा सिंह, दीपचंद सिंह, जेपी सिंह, नर्वदेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...